मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर दुबहा और ढोली स्टेशन के बीच 75 नंबर रेलवे गुमटी के समीप शनिवार शाम ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अवध असम एक्सप्रेस से युवक गिरा था। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.