मुजफ्फरपुर, जून 22 -- सकरा। सबहा चौक के समीप सकरा विधायक के आवास में सोमवार को जदयू के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार एवं सकरा विधायक आदित्य कुमार ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रधान कार्यालय में आने वाली सभी जन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जदयू सकरा अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, मुरौल अध्यक्ष रघुवीर पटेल, रामानंदन शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राजीव ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा गुड्डू, शशिभूषण पासवान, रामनाथ सिंह, सुरेश भगत, देव कुमार महतो, संजय पासवान, नीलांबर झा, मो. जसीम अहमद, शिवजी गांधी, महेश पासवान, प्रो. राजेश ठाकुर, देवशंकर, रामनाथ पटेल आदि थे। यह भी पढ़ें- सकरा में जदयू के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान ...