मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नारकोटिक्स सेल ने बुधवार को सकरा में छापेमारी कर गांजे के साथ कई धंधेबाज को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सेल को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप सकरा में लाई गई है। टीम काफी दूर से तस्करों का पीछा कर रही थी। गांजे के साथ धराए धंधेबाजों को टीम अपने साथ पटना ले गई। उनसे बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक के संबंध में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...