मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी गुलशन कुमार की पत्नी कृष्णा कुमारी (24) की मेडिकल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कृष्णा ने 10 दिन पहले भूल से घर में रखा कीटनाशक खा लिया था। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। महिला की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसे दो महीने का एक पुत्र है। मृतका सकरा थाने के विशुनपुर बघनगरी निवासी जितेंद्र राय की पुत्री थी। उपमुखिया अरविंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने दाहसंस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.