मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- सकरा। मझौलिया सरमस्तपुर में गुरुवार देर शाम शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। इसमें घर सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। सकरा थाना से पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सरमस्तपुर पंचायत के मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि अगलगी में सुरेश पासवान को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...