मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली विभाग में अवैध वसूली का बड़ा खेल सामने आया है। सकरा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में टैरिफ चेंज करने के नाम पर वसूली की शिकायतें जांच में सही पाई गईं हैं। उद्योग-धंधे चलाने वाले बड़े उपभोक्ताओं से टैरिफ चेंज करने के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की गई थी। पूरी राशि पांच करोड़ से अधिक बताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश और कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण ठाकुर की जांच व सकरा बिजली एसडीओ कार्यालय से सीज फाइलों को खंगालने पर अनियमितता सामने आई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एसडीओ सकरा अरविंद कुमार के खिलाफ जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जीएम राजस्व जयजीत रे व डीएम को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर उनका निलंबन और एफआईआर दर्ज होना लगभग तय है। अधीक्षण अभियंता ने बताया ...