सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत सकरा पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सकरा पैक्स के लिए 19 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इसमें कुल 2616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर संध्या 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में स्थापित मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती कराई जाएगी, ताकि परिणाम शीघ्र घोषित किया जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो। चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.