सकरा पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा पुलिस ने रविवार की रात दो गांवों में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सकरा वाजिद गांव के चंदन चौधरी और संजय चौधरी के खिलाफ समस्तीपुर कोर्ट से वारंट जारी था। जबकि खरौना गांव के संजय राम और राज किशोर राम पर मुजफ्फरपुर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को कोर्ट में हाजिर करने के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.