मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा पीएचसी परिसर का शौचालय खुद बीमार हो चला है। उसे इलाज की जरूरत है। शौचालय आने-जाने के रास्ते से लेकर शौचालय के अंदर तक गंदगी का अंबार है। यहां न सफाई का प्रबंध है और न रोशनी का। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर प्रबंधक, बीसीएम व स्वास्थ्य कर्मी उसी शौचालय का उपयोग करते हैं, लेकिन उसकी हालत सुधारने की ओर ध्यान नहीं देता। शौचालय अस्पताल प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। मरीजों और उनके साथ आने वाले लोग अस्पताल परिसर में खुले में ही मलमूत्र त्यागते हैं। अस्पताल निरीक्षण को आने पर सीएस भी शौचालय की स्वच्छता की ओर नजर नहीं डालते। केवल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष और वार्डों का निरीक्षण कर लौट जाते हैं।अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने बताया कि शौचालय खराब हो गया है। अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.