मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरलोचनपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में बुधवार को प्रार्थना सत्र के दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। देखते ही देखते करीब सात छात्राएं और बेहोश हो गईं, इनमें पहली, दूसरी, नौवीं व दसवीं की छात्राएं शामिल हैं। बेहोश होने वाली छात्राओं में दो पहले से बीमार थी, जिसका मुजफ्फरपुर शहर में इलाज चल रहा है। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मेडिकल टीम को बुलाने से मना कर दिया। अभिभावकों ने कहा कि अपने स्तर से स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। गुरुवार को रेफरल अस्पताल की मेडिकल टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की। प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार ने बताया कि प्रार्थना सत्र में पहली और दूसरी कक्षा की दो छात्रा बेहोश हुई। कुछ देर बाद टीम लीडर बेहो...