सकरा : युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- सकरा। गन्नीपुर बेझा निवासी लालबिहारी साह के पुत्र पंकज कुमार (26) की गोरखपुर में 29 जून को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शनिवार शाम करीब सात बजे गोरखपुर जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पंकज 28 जून को अमृतसर से घर के लिए चला था। उसका बैग और पर्स दरभंगा जंक्शन पर लावारिस हालत में बरामद हुआ। जिला पार्षद अनिल कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि मो. दुलारे ने बताया कि परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। वह अमृतसर में मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- अमृतसर से चला युवक सात दिन बाद भी नहीं पहुंचा घर यह भी पढ़ें- अवतार नगर स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू के श्रमिक यूपी में ट्रेन से कटकर मौत, गांव में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.