मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- सकरा। परशुराम धाम बघनगरी स्थित अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के प्रधान कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें 20 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने पर चर्चा की गई। संस्थापक अवधेश मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिषद के अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनमोल मिश्रा ने कहा कि पिछले सत्रह वर्षों से परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बैठक में रवींद्र मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, गणेश राय, रामप्रवेश मिश्रा, श्यामकिशोर मिश्रा, शिवचंद्र मिश्रा, शिवचंद्र शर्मा, विजय मिश्रा, हरेंद्र ठाकुर, शशिरंजन कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...