बेगुसराय, अप्रैल 12 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सकरबासा के पीएमश्री मध्य विद्यालय में शनिवार की देर शाम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 92 छात्र-छात्राओं को दीक्षा दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसलिए जी-तोड़ मेहनत कीजिये। डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि भारत में शिक्षा के बल पर ही लोग ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं। इसलिए आप लोग भी एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। साथ ही, एक सभ्य नागरिक भी बनें। विद्यालय प्रधान बालमुकुंद झा ने सभी बच्चों को प्रेरणादायक बातों को विस्तार से बताया। दीक्षांत समारोह में सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी ने 92 छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी ग्रामर और ट्रांसलेशन की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। ...