विकासनगर, जनवरी 24 -- कालसी ब्लॉक अंतर्गत सकनी गांव की बांदला छानी में शुक्रवार देर रात अचानक दो मंजिला आवासीय छानी में आग लग गई। आग की चपेट में आककर छानी में बंधी एक भैंस जलकर मर गई। इसके साथ ही छानी में रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय पटवारी कल्पना चौहान ने मौके का मुआवना किया। क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...