दरभंगा, फरवरी 28 -- तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के बेलवा टोल पूर्वी तटबंध के पास शनिवार को सकतपुर थाने की पुलिस ने लावारिस लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि लाश की पहचान नहीं हो पायी है। गहन छानबीन जारी है। लाश की पहचान होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.