सकतपुर की गैर लाइसेंसी दवा दुकान में छापेमारी
दरभंगा, जून 5 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। औषधि विभाग की ओर से जिले में बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकानों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने सकतपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नदियामी में स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की। यह दवा दुकान बिना लाइसेंस के दीपक कुमार पारस स्वास्थ्य केंद्र के नाम से चला रहे थे। सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ शिकायत की गयी थी। इसी शिकायत के आलोक में कार्रवाई की गई। तारडीह प्रखंड के श्रम परिवर्तन पदाधिकारी रजत राउत की उपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर नीतू बाला, अर्चना कुमारी व सुनीता प्रसाद ने दुकान की जांच की। वहां से 108 प्रकार की दवाएं जब्त की गई। तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रह किये गये। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.