मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। मंगलवार को सकट चौथ का पर्व मनाया गया। इसे कुछ लोग सुबह तो कुछ शाम को मनाते हैं। यह माघ माह की चतुथी को मनाया जाता है। इस दिल महिलाओं ने व्रत रखकर संकट हरणकर्ता गणपति भगवान श्री गणेश की पूजा की गई। मान्यता है की यह व्रत और पूजन घर परिवार के कारोबार की उन्नति के लिया रखा जाता है। इस दिन महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। जिनके घर सुबह पूजन होता है। उन्होंने तिल के साथ गुड़ को कूटा। तिलकुट का पहाड़ बनाया। कुछ लोगों ने तिलकुट का बकरा भी बनाया। उसकी पूजा की गई। घर के बालक से चाकू अथवा धूप घास से कटवाया गया। भगवान गणेश सहित शिव पार्वती को इसका भोग लगाया गया। सकट की कथा सुनी। महिलाओं ने बायना मंसा। इसके घर की बुजुर्ग अथवा ननद आदि को देकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद व्रत को विश्राम दिया। मगर जिनके घर यह पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.