बिजनौर, जनवरी 6 -- सकट चौथ का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर गणपति से सुख-समृद्धि, पारिवारिक शांति और कार्यों में सफलता की कामना की। महिलाओं ने इस पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया। रीता, रेखा, नीलू, सोनी, स्वाति रस्तौगी, रीता रस्तौगी, दिव्या रस्तौगी, डोली रस्तौगी, डोली, डोली रस्तौगी, शीतल, शीतल स्वाति रस्तौगी, पूजा सचदेवा सहित अनेक महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और संतान के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ व्रत रखा। चंद्र दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत व्रत खोला और प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.