संभल, जनवरी 3 -- शहर के मोहल्ला कोर्ट पूर्वी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री, संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री विनायक ज्योतिष केंद्र ने बताया कि हिंदू धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। जो संतान की लंबी आयु सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि सकट चौथ को तिल-कुटा चौथ, तिलवा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुंडी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत सकट माता, भगवान गणेश और चंद्र देव की आराधना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर सकट माता संतान पर आने वाले सभी संकटों को दूर करती हैं और विघ्नहर्ता गणेश सुख-सौभाग्य प्रदान करते हैं। पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी त...