हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस। माघ कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि मंगलवार को सकट चतुर्थी का पर्व जिलेभर में मनाया गया। सकट चतुर्थी पर सर्वार्थ सिध्दि योग में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना कर संतान की दीर्घायु व सुख समृध्दि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से दोपहर तक शहर के बाजारों में गजक रेबडी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। शहर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह आठ बजकर दो मिनट से हुई। साढे सात बजे से दोपहर बारह बजे तक सर्वार्थ सिध्दि योग रहा। इस दौरान महिलाओं ने भगवान गणेश पूजा अर्चना की। इसके बाद सकट चतुर्थी की पूजा के लिए सर्व प्रथम लकडी के पटटे पर पर पीले चंदन से भगवान गणेश का चित्र बनाएं। एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। रोली अक्षत, ...