कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित कर सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। भादोडीह स्थित स्वर्गीय अनवरुल हक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर समाजसेवी अहमद अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, जिला महासचिव धीरज कुमार तथा नगर परिषद अध्यक्ष संजय सेठ ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अहमद अंसारी, अख्तर खान, ताजबुल अंसारी, मोहम्मद कलीम सिद्दीकी, मंटू तुरी, मोहम्मद तौसीफ सिद्दीकी, अरबाज खान, मोहम्मद शाकिर, अदनान खान सहित कई लोग शामिल थे। यह...