सऊदी से हिन्दुस्तान आया शाहिद, पुलिस कर सकती है पूछताछ
नवादा, अगस्त 22 -- नवादा के दर्जी टोले में एक महिला व उसकी दो बेटियों की संदिग्ध मौत का अब तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच मृतका निदा खातून के पति मो. शाहिद के देश में पहुंचने की खबर मिली है। सूत्रों द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी है कि शाहिद हाल ही में सऊदी अरब से हिन्दुस्तान पहुंच चुका है। हालांकि वह अभी तक नवादा नहीं पहुंचा है। पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए शाहिद से पूछताछ कर सकती है। हालांकि शाहिद को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है। परंतु घटना के वक्त उसके विदेश में रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। उसके विरुद्ध प्रताड़ना का भी अब तक कोई साक्ष्य पुलिस के पास नहीं मिला है। निदा की लिखी हुई डायरी में उसके सास व ससुर द्वारा उसे प्रताड़ित किये जाने का जिक्र अवश्य है। शाहिद से उसकी शिकायत उसे समय नहीं देने की थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.