संवाददाता, अप्रैल 10 -- शादीशुदा होने के बाद भी एक युवक सऊदी अरब से दूसरा निकाह करने गुरुवार को यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा के मैरिज हॉल में पहुंच गया। उसके पहले शादी की भनक लड़की वालों को लगी तो युवक के साथ पूरी बारात को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव निवासी शाकिर सऊदी में नौकरी करता था। वहां उसके साथ पंजाब निवासी एक युवती भी काम करती है। दोनों के बीच प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने तीन साल पहले सऊदी में निकाह कर लिया। कुछ समय पहले शाकिर अपने घर लौट आया। यहां परिवार वालों ने शाकिर का रिश्ता मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय कर दिया था।पहली पत्नी के परिजनों ने पुलिस में की शिकायत बीते गुरुव...