गाजीपुर, जुलाई 21 -- सऊदी से शव मंगाने को सांसद से मिले परिजन गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र नवपुरा गांव निवासी 36 वर्षीय विनोद यादव की कुछ दिन पूर्व सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन घटना के दस दिन बाद भी युवक का शव पैतृक गांव नहीं आ सका है। इसको लेकर मृतक की पत्नी कुसुम देवी ने शपथ-पत्र भी भेजा है। वहीं सोमवार को मृतक के भाई लाल बहादुर यादव ने सांसद अफजाल अंसारी से मुलाकात की और विदेश मंत्रालय व गृहमंत्रालय को संबोधित पत्र सौंपकर शव को घर मंगवाने की मांग की। लालबहादुर ने सांसद को बताया कि घटना के बाद से परिवार सदमे में है और अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका है। सांसद ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। इस दौरान शमीम अंसारी, अमरजीत यादव और लाल बहादुर यादव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...