मऊ, जनवरी 28 -- इंदारा। सऊदी अरब अब्बू ढाबी तिराल कम्पनी में कमाने गए युवक की मौत के नौ माह बाद शव सोमवार को घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोपागंज थाना अंतर्गत मुहम्मदपुर बाबूपुर निवासी 26 वर्षीय चंदन राजभर विगत तीन मई 2025 में कमाने के लिए सऊदी अरब गया था। पिता मोती लाल लखनऊ से शव लेकर गांव पहुंचे तो घर का माहौल गमगीन हो गया। घर में पत्नी ज्योति,मां पुष्पा और बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। इसकी जानकारी मिलते ही चंदन के घर सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व राज्य मंत्री डा.अरविंद राजभर ने पहुंचकर स्वजशोक संवेदना वयक्त किया और परिवार को शासन से आर्थिक सहयोग करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.