बहराइच, अगस्त 16 -- बहराइच, संवाददाता। प्रेम के लिए सऊदी अरब में पति और 18 वर्षीय बेटे को छोड़कर भारत आई 40 वर्षीय शबाना की कहानी शनिवार रात दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गई। जिस प्रेमी के भरोसे उसने अपना घर-परिवार, पति और जवान बेटे तक को पीछे छोड़ दिया, उसी रिश्ते में जब धोखे और विवाद का सामना हुआ तो वह जिंदगी से हार गई। छह माह की मासूम बेटी को सीने से लगाए शबाना जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी और मासूम की जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। वह मौत की ओर कदम बढ़ा ही रही थी कि प्लेटफार्म पर मौजूद जरवलरोड निवासी महिलाओं की नजर उस पर पड़ गई। महिलाओं ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और मासूम समेत बचा लिया। इसके बाद शबाना ने जो दर्दभरी दास्तान सुनाई, उसे सुनकर मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखें भर आईं।

शबाना का परिवार बताया जाता है कि ते...