सऊदी में पति, मायके में पत्नी ने सुसाइड किया; खुदकुशी से पहले परिजनों को बताए ससुरालियों के सितम
संवाददाता, जून 29 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव में मायके में रह रही 22 वर्षीय विवाहिता का शव रविवार देर रात घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका की पहचान रूही बेगम (22) के रूप में हुई है। उसके पिता अकलीम खान ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले रूही का विवाह निकटवर्ती गांव लुहारन पुरवा निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र भट्टू के साथ हुआ था। वर्तमान में राशिद रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहा है।ससुरालियों पर रूही को प्रताड़ित करने के आरोप परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रूही को उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.