सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरबसपुरटेकी पट्टी गांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 27 मार्च 2024 को कुंडा के रायपुर भरखी गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार से मुलाकात होने पर उसने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने की बात कही। वीजा, पासपोर्ट और नौकरी के नाम पर अरुण कुमार ने सुरेन्द्र कुमार को एक अप्रैल 2025 तक ढाई लाख रुपये दिए। एक वर्ष बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी तो वह अपने ढाई लाख रुपये वापस मांगने लगा। आरोपी रुपये वापस मांगने पर जानलेवा धमकी देने लगा। पीड़ित अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, उमाशंकर निवासी रायपुर भरखी कुंडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.