ढाका, अगस्त 10 -- सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आया है। बीते रविवार को यहां के मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 16 बांग्लादेशी मजदूरों की जलकर मौत हो गई। हालांकि घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। हादसे को लेकर बांग्लादेश की सरकार ने दुख जताया है। इससे पहले रविवार को सोफा बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग का दायरा बढ़ गया और फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं और भयंकर लपटों की चपेट में आने से 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचा सवारशवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही रिय...