सऊदी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
श्रावस्ती, मई 22 -- श्रावस्ती। विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी और शोषण की शिकायत की गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है। भिनगा नगर के मोहल्ला कोट रियासत निवासी रुबीना बानो पुत्री इस्लाम अहमद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि सत्ती चौरा निवासी एक युवक ने उसके पति पति मोहम्मद मुदस्सिर को सऊदी अरब में फर्नीचर के काम का झांसा देकर विदेश भेजा। इसके बदले परिवार से करीब डेढ़ लाख रुपये वसूले गए। पीड़िता के अनुसार सऊदी पहुंचने के बाद उनके पति को तय काम न देकर मजदूरी कराने के लिए मजबूर किया गया। यह भी पढ़ें- नौकरी के नाम पर ठगी,फर्जी नियुक्तिपत्र थमाया फोन पर युवक ने बताया कि एजेंट ने विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की और अब वह आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.