रियाद, मार्च 3 -- मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस भीषण जंग में, ईरान ने अब सीधे तौर पर सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय और रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, रियाद के राजनयिक क्षेत्र में स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स से हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई और आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि ड्रोन्स के टकराने से दूतावास परिसर में सीमित आग लग गई और इमारत को मामूली भौतिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि घटना के समय दूतावास को पहले ही खाली करा लिया गया था। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक...