अंबेडकरनगर, मई 3 -- Ambedkar Nagar Murder: यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को चार मासूम की निर्मम हत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया। चारों बच्चों की हत्या ईंट से कूचकर की गई थी। चारों की हत्या की किसने की और इसकी वजह क्या रही? पुलिस लगातार जांच पड़ताल में लगी है। फिलहाल शक की सुई बच्चों की मां पर अटकी है। बच्चों की मां घर से फरार चल रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव को हत्या का अहम कारण माना जा रहा है। चर्चा है कि कई सालों से बच्चों का पिता सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। वहीं पर उसने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया है। इसी बात से नाराज होकर महिला तनाव में रहने लगी थी। जिसके चलते महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया और घर में कत्लेआम मचा दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नियाज ने कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.