सीतापुर, मार्च 25 -- महमूदाबाद, संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान सऊदी के रियाद शहर में मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले युवक का शव बुधवार को उसके गांव बघाइन पहुंचा। जहां सैकड़ो की तादाद में उमड़ी भीड़ के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा। बेटे के शव को देखकर परिजनों का रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई ने मृतक को मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के इलाकों से भी लोग उमड़ पड़े।महमूदाबाद के बघाइन के रवि गोपाल (26) पुत्र लवनीत 18 सितंबर 25 को सऊदी अरब से रियाद शहर में काम करने गए थे। रवि गोपाल रियाद की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। 18 मार्च को रात रवि काम खत्म करके फैक्ट्री में मौजूद थे। भारतीय समय के अनुसार करीब नौ बजकर 20 मिनट पर उन्होंने पत्नी से बात शुरू की। 9.53 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.