देवरिया, फरवरी 18 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र में एक गांव के युवक की शुक्रवार की देर रात सऊदी के रियाद-जेद्दा हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास निवासी फहीम उर्फ सलमान खान (30) पुत्र जुबैर खान की सऊदी अरब कमाने गए थे। परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सऊदी अरब भेज दिए हैं। फहीम तीन बहनों के बीच अकेला भाई था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। परिजनों ने बताया कि फहीम उर्फ सलमान खान लगभग तीन महीने पहले ही ड्राइवर की नौकरी करने सऊदी अरब गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.