नई दिल्ली, अगस्त 28 -- देश में चारों तरफ से बगावत झेलने वाले पाकिस्तान को इन दिनों नया शौक चढ़ा है। यह शौक है खाड़ी में अपना 'सैन्य नेटवर्क' बनाने का। हाल ही में सऊदी अरब और तुर्की के साथ डिफेंस पार्टनरशिप करने के बाद अब पाकिस्तान कुवैत से हाथ मिला आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को पाकिस्तान और कुवैत के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक द्विपक्षीय समझौता हुआ है। इस डिफेंस डील को आधिकारिक तौर पर 'प्रोटोकॉल एग्रीमेंट-2026' का नाम दिया गया है। इस्लामाबाद में कुवैत के रक्षा मंत्री शेख अब्दुल्ला अली अब्दुल्ला अल-सालेम अल-सबाह और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने समझौते पर साइन किए। इसके बाद कुवैती रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक 'मील का पत्थर' बताया है। समझौता पांच साल तक लागू रहेगा। इसके ब...