नई दिल्ली, मई 7 -- मिडिल ईस्ट में होर्मुज को लेकर जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब द्वारा अमेरिकी ठिकानों के इस्तेमाल पर व्यक्त किए गए कड़े विरोध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को होर्मुज में जहाजों के सुरक्षित पारगमन के लिए शुरू किए गए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अचानक स्थगित करना पड़ा। एनबीसी न्यूज ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप द्वारा रविवार को सोशल मीडिया पर इस अभियान की घोषणा करने के तुरंत बाद सऊदी अरब ने नाराजगी जताई और अमेरिकी सैन्य विमानों को प्रिंस सुल्तान एयरबेस से उड़ान भरने तथा सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, सऊदी अरब के इस कदम के बाद ट्रंप प्रशासन को होर्मुज में ईरानी नाकाबंदी तोड़ने के प्रयास को रोकना पड़ा। ट्रंप और सऊदी क्राउन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.