सऊदी एयरपोर्ट पर हुए हूती हमले में भारतीय की गई जान, कई गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- पश्चिम एशिया में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है। रविवार को रियाद कके इंटरनेशन एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें 10 भारतीय नागरिक भी हैं। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पिछले एक सप्ताह के दौरान हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में यह सबसे नया हमला था। मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं। रियाद हमले में भारतीय नागरिक की मौत को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दुख जताया। उन्होंने लिखा, "रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से गहरा दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.