सऊदी एयरपोर्ट एक ठिकाने पर हूतियों का हमला
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के नज्रान एयरपोर्ट पर एक ठिकाने को निशाना बनाते हुए हमला किया। हालांकि, इस दावे की सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। हूतियों ने कहा कि यह हमला सऊदी अरब के ड्रोन द्वारा उत्तर-पश्चिमी यमन के सादा और हज्जाह प्रांतों के हवाई क्षेत्र में कथित घुसपैठ के जवाब में किया गया । हूतियों ने पिछले महीने से लाल सागर (रेड सी) में सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू कर रखी है। उनका कहना है कि यह कदम यमन की सऊदी अरब द्वारा की जा रही कथित घेराबंदी के जवाब में उठाया गया। हालांकि, सऊदी अरब ने इन आरोपों को खारिज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.