सऊदी अरब से कॉल करके पत्नी को दे दिया तलाक
लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ। सआदतगंज के युवक ने दहेज में 10 लाख रुपए और कार न मिलने पर सऊदी अरब से कॉल करके पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता ने सआदतगंज थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वजीरबाग निवासी सामिन के मुताबिक बेटी फरहीन का निकाह 25 जुलाई 2022 को बाराबंकी के कोठी मीरापुर निवासी सुहैल खान से हुआ था। 22 अप्रैल को सास फरीदा, ननद आदि ने फरहीन के साथ मारपीट की। फिर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता पिता ने जब सऊदी अरब में रह रहे दामाद से बात की तो उसने फरहीन को मोबाइल पर ही तलाक दे दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.