गिरडीह, जून 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। घर-परिवार के अच्छे दिन के लिए डेढ़ साल पहले सऊदी अरब गए गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो निवासी प्रवासी मजदूर द्वारिका महतो का शव 9 दिन से विदेश में ही पड़ा है। 20 जून 2026 को काम के दौरान मौत के बाद न तो शव भारत पहुंचा और न ही कंपनी ने मुआवजे का रास्ता साफ किया है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में पड़ा है 9 दिनों से बगोदर के प्रवासी श्रमिक का शवमृतक के बारे में जानकारी बता दें कि मूल रूप से डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो समदा के दशरथ महतो के पुत्र द्वारिका महतो पिछले डेढ़ सालों से ससुराल मुंडरो में घर जमाही के रूप में रह रहे थे। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे सऊदी अरब की ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने गए थे। परिजनों के अनुसार 20 जून 2026 को काम करने के दौरान उन...