नई दिल्ली, मार्च 8 -- सऊदी अरब के अल-खारज शहर में रविवार को एक रिहायशी इलाके में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने इस घटना की पुष्टि की है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जबकि सभी 12 घायल बांग्लादेशी निवासी बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि हमला एक रखरखाव एवं सफाई कंपनी के आवासीय परिसर में हुआ, जहां बहुत नुकसान भी हुआ है। नागरिक सुरक्षा के आधिकारिक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि अल-खारज प्रांत में एक रखरखाव कंपनी से जुड़े आवासीय स्थान पर मिसाइल गिरने की घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी गई। इस हादसे में भारतीय और बांग्लादेशी राष्ट्रीयता के दो व्यक्तियों की मौत हुई तथा 12 बांग्लादेशी घायल हुए। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृ...