मुरादाबाद, जुलाई 5 -- नगर निवासी युवक संदिग्ध हालात में सऊदी अरब में फांसी पर लटक मिला सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड 22 निवासी सुभान मंसूरी 22 पुत्र वाजिद अली सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली कंपनी के ठेकेदार के पास मजदूरी करने के लिए 22 अक्तूबर को गया था। शनिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे परिवार वालों से उसकी मोबाइल फोन पर बातचीत हुई और शाम 4:48 पर परिवार को मैसेज मिला कि सुभान ने फांसी पर लटक कर जान दे दी है। परिवार के लोग फांसी पर लटकने की बात को गलत ठहरा रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में सऊदी अरब में ठाकुरद्वारा के युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका बड़े भाई माजिद अली, मुकीम अली, अर्श हुसैन, अरशान और बहन शाइस्ता आदि ने कहा कि उनका भाई फांसी लगा ही नह...