गिरडीह, सितम्बर 28 -- बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी प्रवासी मजदूर महेंद्र महतो की सऊदी अरब से अब तक वतन वापसी नहीं हो सकी है। नवंबर 2025 से सऊदी अरब में फंसे महेंद्र की वापसी में हो रही देरी से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

परिवार की मांग परिवार ने एक बार फिर केंद्र सरकार विदेश मंत्रालय और रियाद स्थित भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार रोजी-रोटी की तलाश में महेंद्र रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर दवा से जुड़े एक मामले को लेकर उन्हें डिटेन किया गया था। जांच पड़ताल के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उनकी परेशानियां खत्म नहीं हुईं।

कंपनी की कार्रवाई परिजनों का कहना है कि इसके बाद महेंद्र ने करीब चार महीने तक कंपनी में ...