अमरोहा, जून 18 -- हसनपुर, संवाददाता। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक व उसके भाई से चार लाख से अधिक रुपया हड़प लिया। चार माह तक दोनों भाई सऊदी में बेहद परेशान रहे। वापस आकर पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज के संग जान से मारने की धमकी दी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना सैदनगली के कस्बा उझारी निवासी जुबैर का कहना है कि कारी वसीम पुत्र अलीहसन अली उर्फ बुद्दन निवासी ग्राम भावली थाना रहरा तथा आसिम पुत्र कामिल निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद कस्बा उझारी ने उसके भाई मोहसिन व इकरार को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का वादा किया था। मोहसिन तथा इकरार की अभियुक्त कारी वसीम एवं आसिम से पूर्व से जान-पहचान थी इसलिए वह उनकी बातों में आ गए। आरोपियों ने अपने साथियों के संग मिलकर मोहसिन एवं इकरार...