सऊदी अरब में नागरिक क्षेत्रों पर हमले तुरंत बंद हो : भारत
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने फिर दोहराया है कि सऊदी अरब में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। हूती विद्रोहियों द्वारा किए जा रहे इन हमलों की भारत लगातार निंदा कर रहा है। भारत ने बड़ी संख्या में सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे पर किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने बताया कि रियाद हवाई अड्डे पर हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार उनके परिवार की इच्छा के अनुसार सऊदी अरब की राजधानी में किया गया, जिसमें वहां स्थित भारतीय दूतावास ने मदद की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.