सऊदी अरब में दुर्घटना में युवक की मौत
गंगापार, मई 2 -- घर का एकमात्र सहारा जो परिजनों के भरण पोषण के लिए सऊदी अरब में नौकरी करता था। उसकी वहां दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर माफी गांव निवासी 30 वर्षीय रंग बहादुर पटेल पुत्र स्व.लालता प्रसाद पटेल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। 27 अप्रैल की उसकी वहां मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी अनीता देवी, मां प्रेमा देवी व तीन मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। रंग बहादुर पटेल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता लालता प्रसाद पटेल की भी मृत्यु दस वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में ही हुई थी। 27 अप्रैल को सऊदी अरब में हुई मौत के बाद परिजनों को उसके शव आने का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.