सऊदी अरब में कुशीनगर के युवक की इलाज के दौरान मौत
कुशीनगर, जुलाई 16 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (32) की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह करीब डेढ़ वर्ष पहले सऊदी अरब के जेद्दाह स्थित एक कंपनी में नौकरी करने गया था। 21 जून को कंपनी में काम करते समय हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना बुधवार को परिजनों तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान राजू प्रसाद गौतम ने बताया कि प्रमोद अपने पीछे चार माह का बेटा और ढाई वर्ष की बेटी छोड़ गया है। उन्होंने बताया कि प्रमोद मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.