नई दिल्ली, जनवरी 5 -- सऊदी अरब में इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया है। विजन 2030 के तहत सऊदी युवाओं को बेहतर नौकरियां देने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेस ने इंजीनियरिंग प्रोफेशन्स में 30% सऊदीकरण अनिवार्य कर दिया है, साथ ही सऊदी इंजीनियर्स का न्यूनतम मासिक वेतन 8000 रियाल तय किया गया है। यह फैसला 31 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो चुका है, लेकिन कंपनियों को पूरा पालन करने के लिए 6 महीनों की ग्रेस पीरियड (जुलाई 2026 तक) दी गई है।क्या है सऊदीकरण? दरअसल, सऊदीकरण को 'नितकात' भी कहा जाता है, एक राष्ट्रीय नीति है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में सऊदी नागरिकों के रोजगार को बढ़ाना है। इसका लक्ष्य प्रवासी श्रमिकों पर निर्भरता कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रमु...