देवरिया, सितम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। सऊदी अरब व अजरबैजान भेजने के नाम पर 13 बेरोजगारों से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नोएडा के स्टार ट्रैवल्स मैनपावर सर्विसेज के कर्मचारी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर किया है।शहर के अबूबकर नगर के रहने वाले जफर कयूम अंसारी का आरोप है कि कुछ माह पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें विभिन्न पदों पर जगह रिक्त होने की बात थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित मोबाइल पर फोन किया। फोन करने वाले ने अपने को नोएडा के स्टार ट्रैवल्स मैनपावर सर्विसेज का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि वह वह सऊदी अरब व अजरबैजान भेजने का काम करता है। जफर उसकी बातों के झ...