सऊदी अरब भेजने के नाम पर युवक से ठगी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली, मार्च 8 -- विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर जलालाबाद के एक युवक से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।तहरीर के आधार पर थानाभवन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालाबाद के मोहल्ला खेरादियान निवासी सलमान पुत्र अमीर खान ने थाना थानाभवन में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कय्यूम अली पुत्र ग़यासुद्दीन निवासी पिपरा बाजार, जनपद कुशीनगर, तथा उसके साथियों इरशाद, दिलशाद और कामरान ने उसे सऊदी अरब भेजने और वहां गाड़ी चलाने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने बताया था कि वहां उसे लगभग 48 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने वीजा दिलाने के नाम पर उसका पासपोर्ट भी अपने पास जमा करा लिया है। इसके अलावा आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय पर पैसे भी लिए।पीड़ित सलमान ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.